जेएसडब्ल्यू स्टील को 730 करोड़ रुपये का मुनाफा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 730 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 3:28 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 730 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 709 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील को 2122 करोड़ रुपये का अतिरिक्त घाटा हुआ था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 59.7 फीसदी बढ़कर 15,312 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 9,589 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा 977 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,867 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा मार्जिन 10.2 फीसदी से बढ़कर 18.7 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील के क्रूड स्टील का उत्पादन 2.7 मीट्रिक टन से बढ़कर 3.86 मीट्रिक टन रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।