Get App

जेएसडब्ल्यू स्टीलः मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा, आय 15.1% घटी

सालाना आधार पर चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 15.1 फीसदी घटकर 10697 करोड़ रुपये रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 18, 2016 पर 3:24 PM
जेएसडब्ल्यू स्टीलः मुनाफा 2.7 गुना बढ़ा, आय 15.1% घटी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 2.7 गुना बढ़कर 171 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का मुनाफा 62.4 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 15.1 फीसदी घटकर 10697 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील की आय 12600 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा 1683 करोड़ रुपये से बढ़कर 1825 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में जेएसडब्ल्यू स्टील का एबिटडा मार्जिन 13.4 फीसदी से बढ़कर 17.1 फीसदी रहा है।

जेएसडब्ल्यू स्टील के मुताबिक वित्त वर्ष 2016 के 12.56 मीट्रिक टन क्रूड स्टील के उत्पादन के मुकाबले वित्त वर्ष 2017 में 15.75 मीट्रिक टन उत्पादन की उम्मीद है। सालाना आधार पर चौथी तिमाही में बिक्री का वॉल्यूम 7 फीसदी बढ़कर 3.28 मीट्रिक टन रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें