Get App

करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 11.2% घटा, एनपीए भी बढ़ा

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.79 फीसदी से बढ़कर 2.29 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2016 पर 12:57 PM
करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 11.2% घटा, एनपीए भी बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 11.2 फीसदी घटकर 126.3 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का मुनाफा 142.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 13.2 फीसदी बढ़कर 495 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 437.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.79 फीसदी से बढ़कर 2.29 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए 0.79 फीसदी से बढ़कर 1.44 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 702 करोड़ रुपये से बढ़कर 903 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए 306.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 565.1 करोड़ रुपये रहा है।

तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में करुर वैश्य बैंक की प्रोविजनिंग 67 करोड़ रुपये से बढ़कर 119.2 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 126 करोड़ रुपये रही थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें