Get App

करुर वैश्य बैंकः मुनाफा सपाट, एनपीए में आई कमी

तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.9 फीसदी से घटकर 1.3 फीसदी रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2016 पर 1:36 PM
करुर वैश्य बैंकः मुनाफा सपाट, एनपीए में आई कमी

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक को 138 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक को 137.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 18.9 फीसदी बढ़कर 472.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में करुर वैश्य बैंक की ब्याज आय 397.4 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में करुर वैश्य बैंक का ग्रॉस एनपीए 1.9 फीसदी से घटकर 1.3 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में करुर वैश्य बैंक का नेट एनपीए 0.96 फीसदी से घटकर 0.55 फीसदी रहा है।

रुपये में करुर वैश्य बैंक के एनपीए पर नजर डालें तो, तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में ग्रॉस एनपीए 721.2 करोड़ रुपये से घटकर 511.2 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में नेट एनपीए 359.5 करोड़ रुपये से घटकर 216.2 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें