Kia Motors India ने आज अपनी नई बहुप्रतीक्षित (Much-Awaited) कार Kia Sonet compact SUV को ग्लोबली Unveil कर दिया। Kia की यह भारत में लेटेस्ट कार है। कंपनी इसे Sub-4M (4 मीटर से कम लंबी) Compact SUV स्पेस के तहत लॉन्च कर रही है। कंपनी ने इस गाड़ी को कॉन्सेप्ट कार के तौर पर सबसे पहले फरवरी में Auto Expo 2020 में शोकेस किया था। Kia Motors का दावा है कि Sonet में कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स मिलेंगे। Kia भारत में अब तक दो कार लॉन्च कर चुकी है।
Kia Seltos और Kia Carnival के बाद Kia Sonet भारतीय बाजार में कंपनी तीसरी मॉडल है। इस कार के बारे में बीते काफी समय से चर्चा हो रही है। भारत में सब 4 मीटर SUV सेगमेंट बीते कुछ समय में काफी पॉप्युलर हुआ है। इस सेगमेंट में अन्य ब्रैंड्स को यह कार कड़ी टक्कर दे सकती है। भारत में sub-4m SUV सेगमेंट बीते कुछ समय में काफी पॉप्युलर हुआ है। इस सेगमेंट में अन्य ब्रैंड्स को यह कार कड़ी टक्कर दे सकती है।
इन कारों से है Kia Sonet का मुकाबला
Kia Sonet का अपने सेगमेंट में जिन कारों से मुकाबला है, उनमें Maruti Suzuki Vitara Brezza, Hyundai Venue, Tata Nexon, Ford EcoSport और Tata Nexon प्रमुख हैं। Kia Sonet भारत में दूसरी कार होगी, जिसमें Intelligent Manual Transmission (iMT) ट्रांसमिशन विकल्प मिलेगा। IMT, मैनुअल शिफ्ट लीवर के कंट्रोल से क्लचलेस गियर शिफ्टिंग उपलब्ध कराता है। इस ट्रांसमिशन विकल्प को हाल ही में हुंडई ने अपनी Venue में उपलब्ध कराया है। सोनेट में भी सेल्टोस की तरह UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी होगी, जिससे कार 57 कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी।
ग्रिल भारत के Chand Baori stepwell से प्रेरित
Kia Sonet की बोल्ड डिजाइन में टाइगर नोज ग्रिल, थ्री डायमेंशनल स्टेपवैल जियोमेट्रिक ग्रिल मेश शामिल हैं। इस कार के अन्य फीचर्स में स्टीयरिंग व्हील माउंटेड कंट्रोल्स, LED हैडलैंप्स, साउंड मूड लाइटिंग, LED टेल लैंप्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट-स्टॉप आदि शामिल हैं। Kia Sonet की डिजाइन Baby elephant से प्रेरित है, यानी पावरफुल, कॉम्पैक्ट और फ्रेंडली (Powerful, compact, and friendly)। सोनेट में जिन DRLs का इस्तेमाल हुआ है, उन्हें कंपनी ने टाइगर आई लाइन का नाम दिया है। कार की फ्रंट ग्रिल भारत के Chand Baori stepwell से प्रेरित है।
भारत में होगा प्रोडक्शन
Kia Sonet का प्रोडक्शन भारत में होगा। इसे भारत में बनाकर इंटरनेशनल मार्केट में एक्सपोर्ट किया जाएगा। Kia के VP और Head of Global Product Management लॉरेंज ग्लैब (Lorenz Glaab) ने कहा कि बिल्कुल नई Kia Sonet में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी (latest technology) का इस्तेमाल किया जाएगा। उदाहरण के तौर पर इसमें iMT और virus protection टेक्नोलॉजी मिलेगी। कंपनी का दावा है कि virus protection टेक्नोलॉजी दुनिया में पहली बार किसी कार में होगी। किया सोनेट 55 कनेक्टेड फीचर्स से लैस होगी। इसके कनेक्टेड फीचर्स को स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच की मदद से एक्सेस किया जा सकेगा। इसके लिए कार में UVO कनेक्टेड टेक्नोलॉजी मिलेगी।
Kia Sonet की फीचर्स और कीमत
Kia Sonet में फर्स्ट इन सेगमेंट 10.25 इंच HD टचस्क्रीन हाइटेक इन्फोटेनमेंट सिस्टम (10.25 touchscreen infotainment system) होगा। इसके अलावा बोस 7 स्पीकर सिस्टम (Bose seven-speaker system), इलेक्ट्रिक सनरूफ (electric sunroof), फ्रंट वेंटिलेटेड सीट्स (front ventilated seats), फ्रंट पार्किंग सेंसर्स, स्मार्ट प्योर एयर प्योरिफायर विद वायरस प्रोटेक्शन आदि फीचर्स होंगे। Kia Sonet में दो पेट्रोल इंजन विकल्प 1.2 लीटर और 1.0 लीटर टर्बो जीडीआई मिलेंगे। डीजल इंजन विकल्प 1.5 लीटर टर्बो होगा।
इसके अलावा ट्रांसमिशन विकल्पों में 5 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड ऑटोमेटिक और 7 स्पीड DCT मिलेगा। इसके साथ में 6 स्पीड IMT ट्रांसमिशन टेक्नोलॉजी भी दी जा रही है। IMT, मैनुअल शिफ्ट लीवर के कंट्रोल से क्लचलेस गियर शिफ्टिंग उपलब्ध कराता है। डीजल इंजन के साथ 6 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन मिलेगा, जो कि फर्स्ट इन क्लास फीचर है। Kia Sonet की कीमत 8 से 13 लाख रुपये रहने की उम्मीद है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
