Get App

Kotak Mahindra Bank Q2:मुनाफा 7 % घटकर 2,032 करोड़ रुपए रहा, असेट क्वालिटी में सुधार

तिमाही दर तिमाही आधार पर कोटक बैंक का ग्रॉस NPA 3.6 फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 27, 2021 पर 8:36 AM
Kotak Mahindra Bank Q2:मुनाफा 7 % घटकर 2,032 करोड़ रुपए रहा, असेट क्वालिटी में सुधार

Kotak Mah Bk Q2:कोटक महिंद्रा बैंक ने 30 सितंबर 2021 के खत्म हुई तिमाही के नतीजे पेश कर दिए हैं। दूसरी तिमाही में बैंक का मुनाफा 7 फीसदी घटकर 2,032 करोड़ रुपए पर रहा है। हालांकि बैंक के मुनाफे के 1,792.2 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था। दूसरी तिमाही में बैंक की स्टैंडएलोन ब्याज आय (Standalone NII)3898 करोड़ रुपए से बढ़कर 4121 करोड़ रुपए पर रही है। इसके 4008 करोड़ रुपए पर रहने का अनुमान किया गया था।

तिमाही दर तिमाही आधार पर कोटक बैंक का ग्रॉस NPA 3.6 फीसदी से घटकर 3.2 फीसदी पर रहा है। वहीं नेट NPA 1.3 फीसदी से घटकर 1.1 फीसदी पर रही है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग पिछली तिमाही के 703.5 करोड़ रुपए से घटकर 424 करोड़ रुपए पर आ गई है।

दूसरी तिमाही में तिमाही दर तिमाही आधार पर बैंक की  लोन ग्रोथ 8 फीसदी पर रही है। वहीं, सालाना आधार पर ये 15 फीसदी पर रही है। वहीं, इस अवधि में बैंक की नेट इंटरेस्ट मार्जिन (Net Interest Margin) 4.45% पर रही है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें.

सब समाचार

+ और भी पढ़ें