वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 695.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 527.1 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 32 फीसदी बढ़कर 695.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन मुनाफा 527.1 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 65 फीसदी बढ़कर 1857.2 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन ब्याज आय 1123.1 करोड़ रुपये रही थी।
तिमाही दर तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 2.3 फीसदी से बढ़कर 2.36 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 0.96 फीसदी से बढ़कर 1.06 फीसदी रहा है।
रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन ग्रॉस एनपीए 2690 करोड़ रुपये से बढ़कर 2838 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जनवरी-मार्च तिमाही में रुपये में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट एनपीए 1110 करोड़ रुपये से बढ़कर 1262 करोड़ रुपये रहा है।
तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्टैंडअलोन नेट इंटरेस्ट मार्जिन 4.3 फीसदी से बढ़कर 4.35 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन प्रोविजनिंग 235.25 करोड़ रुपये से घटकर 200.4 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्टैंडअलोन प्रोविजनिंग 78.1 करोड़ रुपये रही थी।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।