Get App

केपीआईटी टेकः मुनाफा 2% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केपीआईटी टेक का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 73.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 18, 2017 पर 5:52 PM
केपीआईटी टेकः मुनाफा 2% बढ़ा, आय मामूली घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केपीआईटी टेक का मुनाफा 2 फीसदी बढ़कर 73.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केपीआईटी टेक का मुनाफा 72 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में केपीआईटी टेक की आय मामूली घटकर 830.6 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में केपीआईटी टेक की आय 831 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में केपीआईटी टेक का एबिटडा 91.4 करोड़ रुपये से घटकर 84.5 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में केपीआईटी टेक का एबिटडा मार्जिन 11 फीसदी से घटकर 10.2 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें