Get App

एलएंडटी फाइनेंस: मुनाफा 27.8% बढ़ा, ब्याज आय 16% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 27.8 फीसदी बढ़कर 271 करोड़ रुपये रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 24, 2017 पर 2:31 PM
एलएंडटी फाइनेंस: मुनाफा 27.8% बढ़ा, ब्याज आय 16% बढ़ी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 27.8 फीसदी बढ़कर 271 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का मुनाफा 212 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की आय 16 फीसदी बढ़कर 934 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स की आय 805.2 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का ग्रॉस एनपीए 4.7 फीसदी से मामूली बढ़कर 4.86 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का नेट एनपीए 3.07 फीसदी से बढ़कर 3.1 फीसदी रहा है।

रुपये में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स के एनपीए पर गौर करें तो तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में इसका ग्रॉस एनपीए 2,748 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,940 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग्स का नेट एनपीए 1,843.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 1564.3 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें