Get App

लाफार्ज इंडिया और बिड़ला कॉर्प के बीच डील टूटी

लाफार्ज ने फैसला किया है कि कंपनी अब बिड़ला सीमेंट के साथ हुई डील को आगे नहीं बढ़ाएगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 03, 2016 पर 10:54 AM
लाफार्ज इंडिया और बिड़ला कॉर्प के बीच डील टूटी

लाफार्ज इंडिया ने बिड़ला कॉर्प का साथ छोड़ दिया है। लाफार्ज ने फैसला किया है कि कंपनी अब बिड़ला सीमेंट के साथ हुई डील को आगे नहीं बढ़ाएगी। वहीं बिड़ला सीमेंट का कहना है कि कंपनी लाफार्ज के खिलाफ कानूनी कदम उठाएगी।

बता दें कि पिछले साल अगस्त में दोनों कंपनियों के बीच 5000 करोड़ रुपये की डील हुई थी। जिसके तहत बिड़ला कॉरपोरेशन को लाफार्ज इंडिया के 2 सीमेंट प्लांट्स का अधिग्रहण करना था। जिनकी उत्पादन क्षमता सालाना करीब 51.5 लाख टन है। ये दो प्लांट है छत्तीसगढ़ के सोनाडीह स्थित इंटीग्रेटेड सीमेंट प्लांट और झारखंड का जोजोबेड़ा स्थित प्लांट।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें