Get App

लक्ष्मी विलास बैंक में हिस्सा बेचने की प्रक्रिया शुरू

लक्ष्मी विलास बैंक ने 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी कंपनियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 15, 2016 पर 3:58 PM
लक्ष्मी विलास बैंक में हिस्सा बेचने की प्रक्रिया शुरू

लक्ष्मी विलास बैंक में हिस्सेदारी बेचने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लक्ष्मी विलास बैंक ने 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए प्राइवेट इक्विटी कंपनियों के साथ बातचीत शुरू कर दी है। माना जा रहा है कि लक्ष्मी विलास बैंक को 2000 करोड़ रुपये तक का वैल्यूएशन मिल सकता है। हिस्सा बेचने के लिए लक्ष्मी विलास बैंक टीजीपी, मल्टीपल्स, कार्लाइल और सीएक्स पार्टनर्स के साथ बातचीत कर रही है। इसी वजह से लक्ष्मी विलास बैंक के शेयर में आज करीब 4 फीसदी की तेजी भी दर्ज की गई है। आज लक्ष्मी विलास बैंक के शेयर में 113 रुपये तक का उछाल देखने को मिला।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें