लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 70% बढ़ा

तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 70 फीसदी बढ़कर 78.4 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 19, 2017 पर 3:06 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 70 फीसदी बढ़कर 78.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का मुनाफा 46.1 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 14.1 फीसदी बढ़कर 190.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की ब्याज आय 1671 करोड़ रुपये रही थी।

    तिमाही दर तिमाही आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का ग्रॉस एनपीए 2.7 फीसदी से मामूली बढ़कर 2.78 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक का नेट एनपीए 1.87 फीसदी से घटकर 1.82 फीसदी रहा है।

    तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में लक्ष्मी विलास बैंक की प्रोविजनिंग 62.6 करोड़ रुपये से घटकर 48.1 करोड़ रुपये रही है, जबकि पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में बैंक की प्रोविजनिंग 57.9 करोड़ रुपये रही थी।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।