एलजी का नया स्मार्टफोन के10 लॉन्च

एलजी के 10 एक मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत करीब 14 हजार है।

अपडेटेड Feb 22, 2017 पर 4:13 PM

एलजी ने आज अपना लेटेस्ट स्मार्टफोन एलजी के 10 लॉन्च किया। एलजी के 10 एक मिडरेंज स्मार्टफोन है जिसकी कीमत करीब 14 हजार है। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 5 मेगापिक्सल का वाइड एंगल फ्रंट कैमरा दिया गया है। ये फोन 4 जी एलटीटी सपोर्ट करता है और इसमें एंड्रॉयड नोगट का ऑपरेटिंग सिस्टम है। 2 जीबी रैम और 16 जीबी इंटरनल मेमोरी वाले के 10 की बैटरी 2800 मिली एम्पीयर है।

इस फोन का सबसे खास फीचर पैनिक बटन है। भारत में पहली बार किसी फोन ने ट्राई की गाइडलाइंस के मुताबिक पैनिक बटन का फीचर रखा है। आज फोन के लॉन्च पर आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद खुद मौजूद थे। प्रसाद ने  डिजिटल इकोनॉमी की ओर बढ़ते कदम पर बात की।

आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एलजी ने काफी अच्छा काम किया है। हम डिजिटल इकोनॉमी के लिए साझेदारी में काम करेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।