वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 6.7 फीसदी बढ़कर 407.8 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का मुनाफा 382 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 25.1 फीसदी बढ़कर 824.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की ब्याज आय 659 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अप्रैल-जून तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 37.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 116.4 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान तिमाही में प्रोविजनिंग/राइट-ऑफ 44.3 करोड़ रुपये रही थी। सालाना आधार पर पहली तिमाही में एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस का टैक्स खर्च 197 करोड़ रुपये से बढ़कर 215.6 करोड़ रुपये रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।