स्टार्टअप्स के यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। मीट डिलीवरी करने वाली Licious ने एक अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर इनवेस्टर्स से 5.2 करोड़ डॉलर हासिल किए हैं। यह देश के तेजी से बढ़ते डायरेक्ट-टू-कंज्यूमर (D2C) सेगमेंट में यूनिकॉर्न बनने वाली शुरुआती कंपनियों में शामिल है।
Licious के फाउंडर्स विवेक गुप्ता और अभय हंजुरा ने बताया, " D2C सेगमेंट के लिए फंडिंग में काफी बढ़ोतरी हुई है लेकिन FMCG को अभी भी एक आकर्षक कैटेगरी नहीं माना जाता। हमें उम्मीद है कि Licious के यूनिकॉर्न बनने से इसमें बदलाव होगा।"
बेंगलुरु के इस स्टार्टअप ने इस वर्ष की शुरुआत में अपने 1,000 से अधिक कर्मचारियों को ESOP एलोकेट किए थे। इसके बाद अगस्त में 30 करोड़ रुपये का बायबैक किया गया था।
Licious का बिजनेस 14 शहरों में है। कंपनी ने पिछले वर्ष पांच गुणा से अधिक की ग्रोथ की है। इसके 20 लाख से अधिक कस्टमर्स हैं।
इसने जुलाई में टेमासेक और मल्टीपल्स की अगुवाई में सीरीज F के फंडिंग राउंड में 19.2 करोड़ रुपये हासिल किए थे।
यह देश में इस वर्ष स्टार्टअप्स को मिलने वाली फंडिंग में बढ़ोतरी होने से यूनिकॉर्न बनने वाला 29वां स्टार्टअप है।