Get App

Linda Yaccarino Twitter CEO: लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई CEO, एलॉन मस्क ने किया ऐलान

एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं ट्विटर (Twitter) के नए CEO के रूप में लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं!" उन्होंने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी। जबकि मस्क प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामगाज संभालेंगे। याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया

Curated By: Shubham Sharmaअपडेटेड May 12, 2023 पर 10:07 PM
Linda Yaccarino Twitter CEO: लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई CEO, एलॉन मस्क ने किया ऐलान
Twitter की CEO होंगी Linda Yaccarino

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Twitter को आखिरकार अपना नया CEO मिल ही गया। माइक्रोब्लॉगिंग की कमान अब एक महिला के हाथों में होगी। अरबपति कारोबारी और ट्विटर के नए मालिक एलॉन मस्क (Elon Musk) ने गुरुवार शाम घोषणा की कि लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) ट्विटर की नई सीईओ होंगी। मस्क ने ट्वीट कर ये जानकारी दी। मस्क ने अपने ट्वीट में कहा, "मैं ट्विटर के नए CEO के रूप में लिंडा याकारिनो का स्वागत करने के लिए उत्साहित हूं!" उन्होंने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी। जबकि मस्क प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा कामगाज संभालेंगे।

याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। NBC की तरफ से शुक्रवार की सुबह उनके जाने की घोषणा करने से पहले ही उनकी नौकरी के लिए बातचीत चल रही थी।

मस्क ने अक्टूबर में 44 अरब डॉलर की डील के जरिए ट्विटर का अधिग्रहण किया था। इसके बाद से ही एडवरटाइजर्स ने प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। ये सभी इस बात से चिंतित हैं कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें