Get App

एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 15.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 248 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2016 पर 3:58 PM
एलएंडटी फाइनेंस के मुनाफे में 15.2% की बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 248 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का मुनाफा 215.4 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की ब्याज आय 17.4 फीसदी बढ़कर 934.3 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस की ब्याज आय 795.7 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 4.58 फीसदी से बढ़कर 4.7 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का नेट एनपीए 3.13 फीसदी से घटकर 3.07 फीसदी रहा है।

रुपये में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का ग्रॉस एनपीए 2599 करोड़ रुपये से बढ़कर 2748 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में एलएंडटी फाइनेंस का नेट एनपीए 1751.2 करोड़ रुपये से बढ़कर 1766 करोड़ रुपये रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें