Get App

एलएंडटी टेक सर्विसेस का मुनाफा 3.3% बढ़ा

दूसरी तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस का मुनाफा 3.3 फीसदी बढ़कर 111.9 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 10, 2016 पर 5:54 PM
एलएंडटी टेक सर्विसेस का मुनाफा 3.3% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस का मुनाफा 3.3 फीसदी बढ़कर 111.9 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस का मुनाफा 108.3 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2017 की दूसरी तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस की आय 1.4 फीसदी बढ़कर 837.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2017 की पहली तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस की आय 826 करोड़ रुपये रही थी।

तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस का एबिट 154.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 156 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में एलएंडटी टेक सर्विसेस का एबिट मार्जिन 18.7 फीसदी से घटकर 18.6 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें