Get App

मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 17% बढ़ी

मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 52718 वाहन बेचे हैं। ट्रैक्टरों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 14682 यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Apr 01, 2016 पर 2:42 PM
मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 17% बढ़ी

मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 17 फीसदी बढ़ी है। मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 52718 वाहन बेचे हैं।

सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 21 फीसदी बढ़कर 26885 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 7 फीसदी घटकर 3751 यूनिट रहा है।

सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा के 3-व्हीलर गाड़ियों की बिक्री 3 फीसदी घटकर 4644 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 17438 यूनिट रही है।

सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कुल ट्रैक्टरों की बिक्री 20 फीसदी बढ़कर 14682 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 13931 यूनिट रही है। सालाना आधार पर मार्च में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 60 फीसदी बढ़कर 751 यूनिट रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें