जनवरी महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री 10 फीसदी घट गई है। इस साल जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 39,303 वाहन बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 43,789 वाहन बेचे थे।
हालांकि महिंद्रा एंड महिंद्रा को ट्रैक्टरों की बिक्री से थोड़ा राहत मिली है। सालाना आधार पर जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की ट्रैक्टरों की बिक्री 6 फीसदी बढ़ी है। इस साल जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 15,909 ट्रैक्टर बेचे हैं। पिछले साल जनवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 15,605 ट्रैक्टर बेचे थे।