फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 16 फीसदी बढ़ी है। फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने कुल 44002 गाड़ियां बेची हैं।

हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में गिरावट देखने को मिली है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 15 फीसदी घटकर 2654 यूनिट रहा है।
सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की पैसेंजर व्हीकल की बिक्री 26 फीसदी बढ़कर 23718 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की कमर्शियल व्हीकल की बिक्री 16 फीसदी बढ़कर 13864 यूनिट रही है।
सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 19 फीसदी बढ़कर 13574 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में ट्रैक्टरों की बिक्री 24 फीसदी बढ़कर 12702 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 25 फीसदी घटकर 872 यूनिट रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।