महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 15.2% बढ़ा

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 35.7 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Jan 31, 2017 पर 2:34 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 15.2 फीसदी बढ़कर 35.7 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का मुनाफा 31 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 12.5 फीसदी बढ़कर 270.5 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज की आय 240.4 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा 60.1 करोड़ रुपये से बढ़कर 66.4 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में महिंद्रा हॉलिडेज का एबिटडा मार्जिन 25 फीसदी से घटकर 24.6 फीसदी रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।