फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री मामूली घटी

साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 2.9 फीसदी घटकर 42714 यूनिट रही है।

अपडेटेड Mar 01, 2017 पर 3:07 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    फरवरी महीने में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। साल दर साल आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 2.9 फीसदी घटकर 42,714 यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री 44,022 यूनिट रही थी।

    महिंद्रा एंड महिंद्रा के एक्सपोर्ट में भी गिरावट ही दिखी है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा का एक्सपोर्ट 2654 यूनिट से 13 फीसदी घटकर 2300 यूनिट रहा है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के पैसेंजर वाहनों की बिक्री 23,718 यूनिट से 13 फीसदी घटकर 20,605 यूनिट रही है। हालांकि सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के कमर्शियल वाहनों की बिक्री 13,864 यूनिट से बढ़कर 16,383 यूनिट रही है।

    साथ ही सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 13,574 यूनिट से 11 फीसदी बढ़कर 15,007 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में घरेलू बाजार में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों की बिक्री 12,702 यूनिट से 9 फीसदी बढ़कर 13,834 यूनिट रही है। सालाना आधार पर फरवरी में महिंद्रा एंड महिंद्रा के ट्रैक्टरों का एक्सपोर्ट 872 यूनिट से 35 फीसदी बढ़कर 1173 यूनिट रहा है। महिंद्रा एंड महिंद्रा का कहना है कि पिछले 2 महीनों से ऑटो इंडस्ट्री में पॉजिटिव रुझान देखने को मिल रहा है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।