Get App

बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 52 अंक नीचे

सेंसेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट है और निफ्टी 7525 पर कारोबार कर रहा है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 10, 2016 पर 9:23 AM
बाजार में मामूली गिरावट, सेंसेक्स 52 अंक नीचे

अच्छे ग्लोबल संकेतों के बावजूद आज भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई है। सेंसेक्स में 50 अंकों से ज्यादा की गिरावट है और निफ्टी 7525 पर कारोबार कर रहा है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में 0.4 फीसदी से ज्यादा की तेजी है लेकिन लार्जकैप में गिरावट के लाल निशान में कारोबार हो रहा है।

फिलहाल बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 52.01 अंक यानि 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ 24741 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 6.35 अंक यानि 0.08 फीसदी चढ़कर 7525 के स्तर पर आ गया है।

सेक्टोरियल आधार पर देखें तो एफएमसीजी, आईटी और सर्विस सेक्टर में गिरावट देखी जा रही है और बाकी सभी सेक्टर इंडेक्स हरे निशान में हैं। रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा 0.92 फीसदी का उछाल दर्ज किया जा रहा है। बैंक निफ्टी और पीएसयू बैंकों में 0.2 फीसदी के करीब की हल्की तेजी के साथ कारोबार हो रहा है। आईटी शेयरों में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है।

निफ्टी 50 के दिग्गज चढ़ने वाले शेयरों में केर्न इंडिया 3.22 फीसदी और वेदांता 1.82 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। हिंडाल्को, टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, पीएनबी और यस बैंक में 1.66-0.94 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं।

दिग्गज गिरने वाले शेयरों में इंफोसिस 2.43 फीसदी नीचे कारोबार कर रहा है। टीसीएस में 1.11 फीसदी की गिरावट दर्ज की जा रही है। बीएचईएल, भारती एयरटेल, एचयूएल, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, आइडिया में 1.02-0.52 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें