Get App

मारुति, ह्युंदई, एमएंडएम और होंडा ने दाम बढ़ाए

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको 82 हजार रुपए तक ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 05, 2016 पर 2:14 PM
मारुति, ह्युंदई, एमएंडएम और होंडा ने दाम बढ़ाए

अगर आप नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपको 82 हजार रुपए तक ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी। मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स के बाद अब ह्युंदई, महिंद्रा एंड महिन्द्रा और होंडा ने भी दाम बढ़ा दिए हैं। महिंद्रा ने अपनी कारों के दाम साढ़े 5 हजार से 45 हजार तक बढ़ा दिए हैं। जबकि होंडा की कारें 79 हजार रुपए तक महंगी हुई हैं। मारुति की कार आप खरीदेंगे तो आपको 35 हजार रुपए तक ज्यादा चुकाने पड़ेंगे। कंपनियों ने कारों की कीमत बजट में लगाए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर सेस के बाद बढ़ाए हैं।

ग्रांड आई10 के बेस प्राइस में 3848 रुपये की बढ़ोतरी हुई है और एक्सेंट का बेस प्राइस 4756 रुपये बढ़ेगा। एमएंडएम की कारें 45 हजार तक महंगी हो गई हैं और  होंडा ने 79 हजार तक कीमत बढ़ाई हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें