देश की नंबर वन कार कंपनी मारुति सुजुकी अब कमर्शियल व्हीकल लाने की तैयारी में है। कंपनी अगले साल के पहले तिमाही में इसे लॉन्च करेगी। कंपनी इस कार को तैयार कर चुकी है और इसके लिए कंपनी अलग से शोरूम खोलेगी। शुरुआत में इसे चार राज्यों में लॉन्च किया जाएगा। मारुति की लाइट कमर्शियल व्हीकल का नाम सुपर कैरी होगा।
