मारुति ने बंद की रिट्ज की बिक्री

सियाम से मिले डेटा के मुताबिक कंपनी ने पिछले 2 महीनों में एक भी रिट्ज़ कार नहीं बनाई है।

अपडेटेड Feb 27, 2017 पर 11:56 AM

मारुति की पॉपुलर हैचबैक रिट्ज अब आपको बाजार में नहीं मिलेगी। दरअसल मारुति ने घरेलू और अंतरराष्‍ट्रीय बाजारों में रिट्ज की बिक्री बंद कर दी है। कंपनी का कहना है कि प्रोडक्‍ट पोर्टफोलियो को रिफ्रेश करने के लिए कंपनी लगातार इसकी समीक्षा करती है और नए मॉडल पेश करती है। कंपनी हैचबैक सेगमेंट में अब इग्निस, स्विफ्ट, सेलेरियो, डिजायर और बलेनो की बिक्री बढ़ाएगी। आपको बता दें मारुति रिट्ज को 2009 में लॉन्च किया गया था।

सियाम से मिले डेटा के मुताबिक कंपनी ने पिछले 2 महीनों में एक भी रिट्ज़ कार नहीं बनाई है। सूत्रों की मानें तो बाजार में रिट्ज़ की मांग दिनों दिन घट रही थी इसके चलते कंपनी ने इसकी बिक्री बंद करने का फैसला लिया। मारुति रिट्ज़ को पेट्रोल और डीजल वर्जन में साल 2009 में लॉन्च किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।