वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 11.7 फीसदी गिरकर 1,133.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 1,284.2 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 11.7 फीसदी गिरकर 1,133.6 करोड़ रुपये रहा है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का मुनाफा 1,284.2 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2016 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 12.3 फीसदी बढ़कर 15306 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की आय 13624.8 करोड़ रुपये रही थी।
सलाना आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा 2,165 करोड़ रुपये से बढ़कर 2,350 करोड़ रुपये रहा है। सलाना आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी का एबिटडा मार्जिन 15.8 फीसदी से घटकर 15.3 फीसदी रहा है।
सलाना आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की अन्य आय 320 करोड़ रुपये के मुकाबले 121.2 करोड़ रुपये रही है। इसी तरह चौथी तिमाही में कंपनी के टैक्स खर्च पिछले साल की समान अवधि के 437.3 करोड़़ रुपये से बढ़कर 556.5 करोड़ रुपये हो गए हैं।
तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की बिक्री 3.7 फीसदी घटकर 3,60,402 यूनिट रही है। वहीं सलाना आधार पर चौथी तिमाही में मारुति सुजुकी की ब्याज लागत 102.7 करोड़ रुपये से घटकर 20.3 करोड़ रुपये रही है। मारुति सुजुकी ने अपने शेयरधारकों के लिए 35 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड की भी घोषणा की है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।