Get App

मारुति सुजुकीः बलेनो, डिजायर का रीकॉल

मारुति सुजुकी ने 75409 बलेनो और 1961 डिजायर कारों का रीकॉल किया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड May 27, 2016 पर 1:50 PM
मारुति सुजुकीः बलेनो, डिजायर का रीकॉल

मारुति सुजुकी को अपनी दो कारों बलेनो और डिजायर में गड़बड़ी मिली है। कंपनी ने एयरबैग में दिक्‍कत के चलते करीब 75 हजार बलेनो और फ्यूल फिल्टर में खराबी के वजह से करीब 2000 डिजायर का रीकॉल किया है। मारुति सुजुकी ने पेट्रोल और डीजल दोनों वर्जन की बलेनो को रिकॉल किया है। इन कारों की मैन्‍युफैक्‍चरिंग 3 अगस्‍त, 2015 से 17 मई 2016 के बीच की गई थी। कंपनी सभी कंज्‍यूमर्स को बलेनो में एयरबैग सॉफ्टवेयर और डिजायर में खराब फ्यूल फिल्‍टर बदलकर देगी। इसके लिए ग्राहकों को मारुति सुजुकी के डीलर्स से संपर्क करना होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें