नोटबंदी के बाद बिक्री बढ़ाने के लिए मारुति सुजुकी ने कार के दाम घटा दिए हैं। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट और सियाज के दाम में कटौती की है। कंपनी ने ग्राहकों को इन कारों पर 10,000-18,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है। स्विफ्ट पर 10,000-18,000 रुपये की छूट मिलेगी, वहीं सियाज पर 10,000 रुपये की छूट दी है। मारुति सुजुकी ने स्विफ्ट डिजायर पर 10,000-20,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है। साथ ही वैगनआर पर 20,000-25,000 रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर दिया है।
