Get App

फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 11.1% बढ़ी

साल दर साल आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 11.1 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख यूनिट रही है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 01, 2017 पर 10:57 AM
फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 11.1% बढ़ी

फरवरी महीने में मारुति सुजुकी की बिक्री 11 फीसदी से ज्यादा बढ़ी है। साल दर साल आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी की बिक्री 11.1 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख यूनिट रही है। पिछले साल फरवरी में मारुति सुजुकी ने कुल 1.17 लाख वाहन बेचे थे।

मारुति सुजुकी के एक्सपोर्ट में भी उछाल देखने को मिला है। सालाना आधार पर फरवरी में मारुति सुजुकी का एक्सपोर्ट 2.2 फीसदी बढ़कर 9545 यूनिट रहा है। पिछले साल फरवरी में मारुति सुजुकी ने 9336 वाहनों का एक्सपोर्ट किया था।

घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी की बिक्री 11.7 फीसदी बढ़ी है। इस साल फरवरी में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी ने कुल 1.2 लाख वाहन बेचे हैं। पिछले साल फरवरी में घरेलू बाजार में मारुति सुजुकी ने 1.08 लाख वाहन बेचे थे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें