मैकडोनाल्ड्स बेचेगी चीन और हांगकांग का कारोबार

अमेरिका की रेस्त्रां कंपनी मैकडोनाल्ड्स चीन और हांगकांग का अपना कारोबार साइटिक ग्रुप को 2.08 अरब डॉलर में बेचेगी।

अपडेटेड Jan 10, 2017 पर 11:29 AM

अमेरिका की रेस्त्रां कंपनी मैकडोनाल्ड्स चीन और हांगकांग का अपना कारोबार साइटिक ग्रुप को 2.08 अरब डॉलर में बेचेगी। साइटिक लिमिटेड ने हांगकांग स्टॉक एक्सचेंज को भेजी जानकारी में कहा है कि साइटिक लिमिटेड, साइटिक कैपिटल होल्डिंग्स, कार्लाइल ग्रुप और मैकडोनाल्ड्स मिलकर एक कंपनी बनाएंगे।

ये  कंपनी चीन और हांगकांग में मैक्डोनाल्ड्स की फूड चेन के लिए उसके नाम पर 20 साल तक काम करेगी। इस नई कंपनी में साइटिक और साइटिक कैपिटल के पास 52 प्रतिशत की भागीदारी होगी। कार्लाइल के पास 28 प्रतिशत और मैकडानोल्ड्स के पास 20 प्रतिशत हिस्सेदारी होगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।