Get App

एमसीएक्स का मुनाफा 93.7% बढ़ा, आय 20.4% बढ़ी

वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा 93.7 फीसदी बढ़कर 17.5 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 13, 2017 पर 8:22 PM
एमसीएक्स का मुनाफा 93.7% बढ़ा, आय 20.4% बढ़ी

वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा 93.7 फीसदी बढ़कर 17.5 करोड़ रुपये हो गया है। वित्तवर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का मुनाफा 33.9 करोड़ रुपये रहा था।

वित्तवर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स की आय 20.4 फीसदी बढ़कर 68.6 करोड़ रुपये हो गई है। वित्तवर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स की आय 57 करोड़ रुपये रही थी।

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स की अन्य आय 53.7 फीसदी बढ़कर 31.2 करोड़ पर रही है। वित्तवर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमसीएक्स को 20.3 करोड़ रुपये की अन्य आय हुई थी। 

सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का एबिटडा 20.1 करोड़ रुपये से घटकर 19.3 करोड़ रुपये हो गया है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एमसीएक्स का एबिटडा मार्जिन 35.3 फीसदी से घटकर 28.1 फीसदी हो गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें