महिंद्रा एंड महिंद्रा फाइनेंस के Rights issue Entitlement की आज लिस्टिंग हुई है। कंपनी की राइट्स इश्यू से 3089 करोड़ जुटाने की योजना है। इधर कंपनी ने निवेशकों को तोहफा देते हुए सिर्फ 50 रुपए में राइट्स का एलान किया है। सीएनबीसी-आवाज़ ने कंपनी के एमडी और वीसी रमेश अय्यर से बातचीत की उन्होंने कहा कि इस इश्यू से आए रकम का इस्तेमाल लोन और Disbursals में किया जाएगा। अक्टूबर के बाद ग्रामीण डिमांड में उछाल के संकेत हैं। रकम का इस्तेमाल कारोबार विस्तार के लिए करेंगे।
ब्रोकरेज फर्म्स M&M Fin RE पर क्या है राय ?
M&M Financial की राइट्स इश्यू से 3089 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी है। इस राइट इश्यू में 50 रुपये के भाव पर शेयर मिलेंगे। राइट इश्यू के तहत मौजूदा 1 पर 1 शेयर मिलेगा। Rights issue Entitlement में आज से ट्रेडिंग शुरू हो गई है। इसका NSE CODE INE774D20016 - ISIN है। M&M FIN RE खरीदकर भी आज राइट्स ले सकते हैं।
ब्रोकरेज फर्म्स इस M&M Fin RE पर क्या राय रखते हैं इस पर नजर डालें तो Macquarie ने M&M Fin की रेटिंग डाउनग्रेड करके Neutral कर दिया है और इसका लक्ष्य घटा कर 210 रुपये कर दिया है। Macquarie का कहना है कि राइट्स के बाद शेयर की intrinsic वैल्यू 130 कम हुई है। शेयर 3 महीने में 60 फीसदी चला है। Moratoriums 75 फीसदी से कम होकर 40 फीसदी पर आया है लेकिन रिस्क बरकरार है।
M&M FINANCIAL लेटेस्ट तिमाही आंकड़ों पर नजर डालें तो इसकी मोरोटोरियम बुक 75 फीसदी से घटकर 40 फीसदी पर आ गई है। लोन disbursement 67 फीसदी घटा है। Q1 में स्प्रेड16 तिमाहियों में सबसे कम 7.3 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर GNPA 8.44% से बढ़कर 9.19 फीसदी रही है। GNPA 8 तिमाहियों में सबसे ज्यादा रही है। मुनाफा 155 करोड़ रुपये रहा है।
सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।
