मोटोरोला ने आज अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन - मोटो एम को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया। मोटोरोला के हिसाब से इस फोन की दो सबसे बड़ी खूबियां इसकी स्टाइलिश डिजाइन और तगड़ी बैटरी लाइफ है। फुल मेटल डिजाइन वाले इस स्मार्टफोन में 4 जीबी रैम और 5.5 इंच की फुल एचडी स्क्रिन दी गयी है। मोटोरोला के मोटो एम के दाम है 15,999 रुपये और इसे आज रात 12 बजे से फ्लिपकार्ट पर बुक कराया जा सकेगा।
