एमआरएफः मुनाफा 30.7% घटा, आय 1.1% घटी

वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 30.7 फीसदी घटकर 288.1 करोड़ रुपये हो गया है।

अपडेटेड Feb 03, 2017 पर 2:15 PM
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 30.7 फीसदी घटकर 288.1 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमआरएफ का मुनाफा 415.6 करोड़ रुपये रहा था।

    वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 1.1 फीसदी घटकर 3533 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एमआरएफ की आय 3572 करोड़ रुपये रही थी।

    साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा 746.1 करोड़ रुपये से घटकर 566.3 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एमआरएफ का एबिटडा मार्जिन 20.9 फीसदी से घटकर 16 फीसदी रहा है। एमआरएफ के बोर्ड ने एनसीडी के जरिए 500 करोड़ रुपये जुटाने को मंजूरी दी है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।