बीएसएनएल के साथ विलय होने की खबर के बाद आज एमटीएनएल के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली। सूत्रों के मुताबिक दोनों कंपनियों के विलय को लेकर टेलीकॉम विभाग के अधिकारियों ने बातचीत शुरू कर दी है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा के कारण दोनों कंपनियों पर दबाव है इसलिए सरकार कंपनियों के विलय पर विचार कर रही है। बीएसएनएल पहले चरण में एमटीएनएल के मोबाइल कारोबार का अधिग्रहण कर सकती है।
