Tata Cars Discount: टाटा मोटर्स की कारों पर नवरात्रि डिस्काउंट, मिल रहा 3.35 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Cars Discount: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Tata Motors की ओर से आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि और दशहरा के दौरान कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने अक्टूबर में अपनी कई कारों पर फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं।

अपडेटेड Oct 19, 2026 पर 2:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
नवरात्रि-दशहरा पर टाटा की कारों पर 3.35 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Cars Discount: अगर आप इस फेस्टिव सीजन में नई कार खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो Tata Motors की ओर से आपके लिए अच्छी खबर है। नवरात्रि और दशहरा के दौरान कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी ने अक्टूबर में अपनी कई कारों पर फेस्टिव ऑफर्स पेश किए हैं। इनमें पेट्रोल, डीजल, CNG और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। बता दें कि Tata Tiago, Nexon, Curvv और Harrier जैसे लोकप्रिय मॉडल पर ग्राहकों को अलग-अलग फायदे मिल रहे हैं। हालांकि, कितनी छूट मिलेगी, यह कार के वेरिएंट, फ्यूल टाइप और ऑफर की शर्तों पर निर्भर करेगा।

खास बात यह है कि Tata Motors की इलेक्ट्रिक कारों पर कुछ बड़े ऑफर्स मिल रहे हैं। वहीं, कंपनी की कुछ पेट्रोल और डीजल कारों पर भी अच्छी छूट के साथ एक्सचेंज बोनस और पुरानी कार स्क्रैप कराने पर अतिरिक्त लाभ दिया जा रहा है।

Tata Tiago और Tigor


प्री-फेसलिफ्ट Tata Tiago (पेट्रोल और CNG) पर 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस ऑफर में 15,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 5,000 रुपये का OEM सपोर्ट, और साथ ही 10,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 15,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

वहीं, Tata Tigor पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिसमें 15,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट और एक्सचेंज या स्क्रैपेज सपोर्ट शामिल है।

Tata Altroz के CNG वेरिएंट्स पर 55,000 रुपये तक के, और पेट्रोल व डीजल वर्जन पर 35,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

Tata Punch रेंज

हालांकि, Tata ने Punch ICE (पेट्रोल/डीजल) पर कोई ऑफर नहीं दिया है, लेकिन इसके इलेक्ट्रिक वर्जन पर फेस्टिव बेनिफिट्स (त्योहारी छूट) मिल रहे हैं। प्री-फेसलिफ्ट पंच EV के लॉन्ग रेंज वेरिएंट्स पर 1.45 लाख रुपये तक, मीडियम रेंज वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक और स्मार्ट वेरिएंट्स पर 95,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

Tata Nexon ICE और EV

Tata Nexon ICE के चुनिंदा पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट्स पर 75,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसके CNG वर्ज़न पर 60,000 रुपये तक के बेनिफिट्स हैं, जबकि कुछ पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर क्रमशः 55,000 रुपये और 20,000 रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं।

जबकि Tata Nexon EV पर 45,000 रुपये तक के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये का 'ग्रीन बोनस', 25,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

Tata Curvv पर मिल रहा है बड़ा फेस्टिव ऑफर

Tata Motors ने अपनी Curvv के पेट्रोल-डीजल (ICE) और इलेक्ट्रिक (EV) दोनों मॉडल पर बड़े फेस्टिव ऑफर्स का ऐलान किया है। खास बात यह है कि Curvv EV पर कंपनी की दूसरी पैसेंजर कारों के मुकाबले सबसे ज्यादा छूट मिल रही है।

Tata Curvv ICE पर कितनी छूट?

Tata Curvv के X वेरिएंट को छोड़कर बाकी मॉडल पर 1.25 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 30,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट और 50,000 रुपये का लॉयल्टी रिवॉर्ड शामिल है। इसके अलावा, ग्राहक 40,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या पुरानी कार स्क्रैप कराने पर 45,000 रुपये का लाभ ले सकते हैं।

वहीं, Curvv के X वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 20,000 रुपये का लॉयल्टी बेनिफिट दिया जा रहा है।

Tata Curvv EV पर 3.35 लाख रुपये तक का फायदा

Tata Curvv EV पर कंपनी सबसे बड़ा फेस्टिव ऑफर दे रही है। X ट्रिम को छोड़कर अन्य वेरिएंट पर ग्राहकों को 3.35 लाख रुपये तक के फायदे मिल सकते हैं। वहीं, Curvv EV के Creative वेरिएंट पर 2.85 लाख रुपये तक के लाभ दिए जा रहे हैं।

इसके अलावा, Curvv EV के X वेरिएंट पर 65,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। ध्यान दें कि वास्तविक छूट वेरिएंट और लागू ऑफर की शर्तों के आधार पर अलग हो सकती है।

Tata Harrier और Safari

Tata Harrier और Safari की ICE (इंटरनल-कंबशन इंजन) रेंज पर 45,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इसमें 10,000 रुपये का कंज्यूमर बेनिफिट, 25,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस या 35,000 रुपये का स्क्रैपेज बेनिफिट शामिल है।

हाल ही में पेश की गई Tata Sierra ICE भी इस फेस्टिव कैंपेन का हिस्सा है। इसके पेट्रोल और डीजल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।

वहीं, EV खरीदारों के लिए Tata अपनी Harrier EV के 'फियरलेस' (Fearless) और 'एम्पावर्ड' (Empowered) वेरिएंट्स पर 2.75 लाख रुपये तक के फायदे दे रही है। इस पैकेज में 1 लाख रुपये का OEM सपोर्ट, 50,000 रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट या 75,000 रुपये का स्क्रैपेज बोनस, और साथ ही 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बेनिफिट शामिल है।

Tata Aeries और Punch ICE पर कोई ऑफर नहीं

इस महीने Tata Aeries पर कोई फेस्टिव ऑफर नहीं मिल रहा है। इसी तरह, Tata Puch ICE रेंज के लिए भी कोई ऑफर नहीं दिया गया है।

गौरतलब है कि नवरात्रि और दशहरा के दौरान कारों की खरीदारी बढ़ने के साथ ही Tata Motors ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए अलग-अलग तरह के ऑफर दे रही है। इनमें सीधे डिस्काउंट, लॉयल्टी रिवॉर्ड, एक्सचेंज बोनस और पुरानी कार स्क्रैप कराने पर मिलने वाले फायदे शामिल हैं। ये ऑफर पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक, दोनों तरह की कारों पर लागू हैं।

यह भी पढ़ें: 29 kmpl माइलेज वाली Renault Duster Hybrid लॉन्च, Maruti Victoris और Toyota Hyryder को देगी टक्कर, जानें कीमत

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।