Get App

एनसीसीः मुनाफा 34.8% बढ़ा, आय 12.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 34.8 फीसदी बढ़कर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 11, 2016 पर 1:18 PM
एनसीसीः मुनाफा 34.8% बढ़ा, आय 12.6% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 34.8 फीसदी बढ़कर 56.6 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन मुनाफा 42 करोड़ रुपये रहा था।

हालांकि वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनसीसी की स्टैंडअलोन आय 12.6 फीसदी घटकर 2054 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनसीसी की स्टैंडअलोन आय 2351 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन एबिटडा 174 करोड़ रुपये से बढ़कर 185 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनसीसी का स्टैंडअलोन एबिटडा मार्जिन 7.4 फीसदी से बढ़कर 9 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें