एनएमडीसी के शेयर में आज शानदार तेजी देखने को मिली। दिसंबर में कंपनी की बिक्री में 23 फीसदी का इजाफा हुआ है जिससे शेयर में खरीदारी देखने को मिली। कंपनी ने दिसंबर में 32 लाख 70 हजार टन ओर बेची है। चालू साल के पहले 9 महीने में कंपनी की कुल बिक्री 27 फीसदी बढ़कर 2 करोड़ 58 लाख टन रही है। इस दौरान कंपनी का उत्पादन 22 फीसदी बढ़कर 2 करोड़ 36 लाख टन रहा है।
