Nestle India के फूड प्रोडक्ट्स में से 60%

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के तहत कंपनी के अधिकतर प्रोडक्ट्स ठीक नहीं पाए गए थे

अपडेटेड Jun 02, 2021 पर 1:03 PM
Story continues below Advertisement

Nestle India के फूड और ड्रिंक प्रोडक्ट्स में से 60 प्रतिशत के "स्वास्थ्य की एक स्वीकृत परिभाषा" के तहत ठीक नहीं पाए जाने की एक रिपोर्ट के बाद मंगलवार को कंपनी के शेयर में शुरुआती कारोबार के दौरान एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई।

फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, नेस्ले के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स की इस वर्ष की शुरुआत में हुई मीटिंग में प्रेजेंटेशन के दौरान कहा गया था कि कंपनी के फूड और बेवरेज प्रोडक्ट्स के केवल 37 प्रतिशत की ऑस्ट्रेलिया के हेल्थ स्टार रेटिंग सिस्टम के अनुसार 3.5 प्रतिशत से अधिक की रेटिंग है।

इस सिस्टम में फूड प्रोडक्ट्स को 5 में से स्कोर दिया जाता है और बहुत सी इंटरनेशनल ग्रुप रिसर्च में इस सिस्टम का इस्तेमाल करते हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि नेस्ले ने भी माना है कि उसकी कुछ कैटेगरी और प्रोडक्ट्स कभी भी "हेल्दी" नहीं रहे, चाहे कंपनी ने इनोवेशन करने की कितनी भी कोशिश की है।

नेस्ले के प्रवक्ता ने रिपोर्ट पर कुछ बताने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी यह सुनिश्चित करने की कोशिश करती है कि उसके प्रोडक्ट्स न्यूट्रिशन की जरूरतों को पूरा करें और एक संतुलित डाइट में मदद करें।

प्रवक्ता का कहना था, "हमारी कोशिशें हमारे प्रोडक्ट्स की न्यूट्रिशनल वैल्यू में सुधार के लिए दशकों तक किए गए काम के एक मजबूत आधार पर की जाती हैं। उदाहरण के लिए, हमने अपने प्रोडक्ट्स में पिछले दो दशकों में शुगर और सोडियम की मात्रा काफी कम की है। हाल के वर्षों में हमने बच्चों और परिवारों की न्यूट्रिशन की जरूरतों को पूरा करने वाले बहुत से प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं।"


हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि इस रिपोर्ट का भारत में बेचे जाने वाले नेस्ले के प्रोडक्ट्स के लिए क्या मतलब है।

नेस्ल इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "कंपनी मानती है कि न्यूट्रिशन एक आधारभूत जरूरत है और स्वस्थ जीवन में फूड इंडस्ट्री की एक महत्वपूर्ण भूमिका है।"

कंपनी का शेयर मंगलवार को बीएसई पर 0.19 प्रतिशत की तेजी के साथ 17,726 रुपये पर बंद हुआ।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।