Get App

अब आप सीधे Nestle से Maggi और Munch खरीद सकेंगे, कंपनी ने लॉन्च किया MyNestle प्लेटफॉर्म

शुरुआत में नेस्ले के इस प्लेटफॉर्म के जरिए प्रोडक्ट्स खरीदने की सुविधा दिल्ली एनसीआर में मिलेगी। उसके बाद इसके दायरे में देश के दूसरे हिस्से भी लाए जाएंगे

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 3:52 PM
अब आप सीधे Nestle से Maggi और Munch खरीद सकेंगे, कंपनी ने लॉन्च किया MyNestle प्लेटफॉर्म
कंपनी अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए क्यूरेटेड प्रोडक्ट्स बंडल्स, पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग, सब्सक्रिप्शन और डिस्काउंट्स ऑफर करेगी।

अब आप सीधे Nestle से Maggi, Munch सहित कंपनी के दूसरे प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। दिग्गज एफएमसीजी और पैकेज्ड फूड्स कंपनी नेस्ले ने अपना ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म MyNestle लॉन्च किया है। ग्राहक इस प्लेटफॉर्म से सीधे नेस्ले के प्रोडक्ट्स खरीद सकते हैं। कंपनी दूसरी तिमाही के नतीजों के ऐलान के साथ इसके बारे में बताया।

Nestle India के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर सुरेश नारायणन ने कहा है, "हमें हमारे पहले D2C प्लेटफॉर्म के लॉन्च का ऐलान करते वक्त बहुत खुशी हो रही है। हमने अपने वैल्यूड कस्मटर्स के लिए www.mynestle.in लॉन्च किया है।"

यह भी पढ़ें : Diwali के बाद आए IPO पर बरसीं ‘लक्ष्मी’, 44 में 31 शेयर इश्यू प्राइस से ऊपर हो रहे ट्रेड, किसने दिया सबसे ज्यादा रिटर्न?

कंपनी अपने ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए क्यूरेटेड प्रोडक्ट्स बंडल्स, पर्सनलाइज्ड गिफ्टिंग, सब्सक्रिप्शन और डिस्काउंट्स ऑफर करेगी। कंज्यूमर इस प्लेटफॉर्म पर gourmet recipes ट्राइ कर सकते हैं। साथ ही वे फ्री न्यूट्रिशन काउंसलिंग भी ले सकते है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें