होंडा ने अपनी सबसे पॉपुलर स्कूटर एक्टिवा 125 का नया वर्जन लॉन्च किया है। इस नए मॉडल के लुक में बड़े बदलाव कर इसे ज्यादा स्टाइलिश बनाया गया है। ये भारत की पहली स्कूटर है जिसे बीएस-4 मानकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। एक्टिवा 125 में अब एलॉय व्हील्स और ड्रम ब्रेक के ऑप्शन भी होंगे। नए मॉडल में मोबाइल चार्जिंग सॉकेट दिया गया है। बेहतर सुरक्षा के लिए ऑटोमैटिक हेडलाइट ऑन का फीचर भी है। एक्टिवा 125 की कीमत 56,954 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री शुरू हो गई है।