Get App

एनएचपीसीः मुनाफा 2.1 गुना बढ़ा, आय 24.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 2.1 गुना बढ़कर 388 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 10, 2016 पर 2:36 PM
एनएचपीसीः मुनाफा 2.1 गुना बढ़ा, आय 24.4% बढ़ी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 2.1 गुना बढ़कर 388 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएचपीसी का मुनाफा 180 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएचपीसी की आय 24.4 फीसदी बढ़कर 1464 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएचपीसी की आय 1177 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएचपीसी का एबिटडा 571 करोड़ रुपये से बढ़कर 816 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएचपीसी का एबिटडा मार्जिन 48.5 फीसदी से बढ़कर 55.7 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें