हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही। शुरुआती कारोबार में निफ्टी अच्छी बढ़त के साथ खुला और 8800 के ऊपरी स्तरों पर बंद होने में कामयाब रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 198 अकों से ज्यादा उछलकर 28440 के करीब पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1 फीसदी की तेजी के साथ 8800 के ऊपर बंद हुआ। वहीं बैंक निफ्टी भी 0.8 फीसदी की तेजी के साथ 20,370 के ऊपर बंद हुआ।
निफ्टी का मिडकैप 50 इंडेक्स 0.6 फीसदी की मजबूती के साथ 4,086.95 के स्तर बंद हुआ। वहीं बीएसई का मिडकैप-स्मॉलकैप इंडेक्स भी 1 फीसदी के ऊपर बंद होने में सफल रहा। बीएसई का लार्जकैप फार्मा इंडेक्स भी 0.7 फीसदी उछलकर 3432.90 के स्तर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान मेटल शेयरों में हल्का दबाव रहा, लेकिन एमएनसी, एफएमसीजी और बैंक शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली। सेक्टोरियल आधार पर देखें तो मेटल और पीएसयू बैंकों को छोड़ बाकी सभी सेक्टर लाल निशान के साथ बंद हुए है। सबसे ज्यादा तेजी फाइनेंशियल, एफएमसीजी, फार्मा और रियल्टी सेक्टर ने दर्ज की और 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी पर बंद हुए। वहीं मेटल सेक्टर और पीएसयू बैंकिंग सेक्टर ने 0.3 फीसदी की गिरावट दर्ज की।
अंत में बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 198.76 अंक यानि 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ 28439.28 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी 60.10 अंक यानि 0.7 फीसदी बढ़कर 8801 के स्तर पर बंद हुआ है।
दिग्गज कंपनियों की बात करें तो आज अंबुजा सीमेंट, सन फार्मा और एसीसी ने 4.5-3.9 फीसदी की तेजी दर्ज की। वहीं डॉ रेड्डीज, सिप्ला और ओएमजीसी ने 1.5-0.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की।