एनएमडीसी के शेयर में आज अच्छी बढ़त देखी गई। आयरन ओर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद शेयर में खरीदारी आई। कंपनी ने जनवरी के लिए फाइन ओर के दाम 125 रुपये बढ़ाकर 1 हजार 9 सौ 85 रुपये कर दिए हैं। जबकि लंप के दाम 125 रुपये बढ़ाकर 2 हजार 2 सौ 25 रुपये कर दिये हैं।