Get App

एनएमडीसीः मुनाफा 58.9% घटा, आय 48.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 58.9 फीसदी घटकर 655 करोड़ रुपये हो गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 12, 2016 पर 7:10 PM
एनएमडीसीः मुनाफा 58.9% घटा, आय 48.5% घटी

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 58.9 फीसदी घटकर 655 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी का मुनाफा 1593 करोड़ रुपये रहा था।

वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 48.5 फीसदी घटकर 1517 करोड़ रुपये रही है। वित्त वर्ष 2015 की तीसरी तिमाही में एनएमडीसी की आय 2946 करोड़ रुपये रही थी।

साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएमडीसी का एबिटडा 1948 करोड़ रुपये से घटकर 644 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनएमडीसी का एबिटडा मार्जिन 66.1 फीसदी से घटकर 42.5 फीसदी रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें