Get App

आज खुलेगा एनटीपीसी का ऑफर फॉर सेल

आज से शुरू होने वाले एनटीपीसी के ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 122 रुपए तय किया गया है।

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 23, 2016 पर 8:56 AM
आज खुलेगा एनटीपीसी का ऑफर फॉर सेल

सरकार ऑफर फॉर सेल के जरिए एनटीपीसी में 5 फीसदी हिस्सा बेचेगी। आज से शुरू होने वाले ओएफएस के लिए फ्लोर प्राइस 122 रुपए तय किया गया है जो कल के बंद भाव से करीब 5 रुपये कम है।। ओएफएस के जरिए सरकार की 5000 करोड़ जुटाने की योजना है। ऑफर के लिए इंस्टीट्यूशनल बुक कल से खुलेगी जबकि रिटेल बुक बुधवार को खुलेगी।

एनटीपीसी के ओएफएस में रिटेल निवेशकों के लिए 20 फीसदी शेयर रिर्जव रखे गए हैं। चालू वित्त वर्ष के दौरान सरकारी कंपनियों का ये छठवां ओएफएस है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें