वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 7.5 फीसदी घटकर 2469 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2669 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 7.5 फीसदी घटकर 2469 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का मुनाफा 2669 करोड़ रुपये रहा था।
वित्त वर्ष 2017 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 10.9 फीसदी बढ़कर 19,396 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2016 की तीसरी तिमाही में एनटीपीसी की आय 17,486 करोड़ रुपये रही थी।
साल दर साल आधार पर अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा 4804 करोड़ रुपये से बढ़कर 5251 करोड़ रुपये रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का एबिटडा मार्जिन 27.5 फीसदी से घटकर 27.1 फीसदी रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का कोल प्लांट लोड फैक्टर 78 फीसदी से घटकर 77 फीसदी रहा है।
वित्त वर्ष 2017 के पहले 9 महीनों में एनटीपीसी का औसतन टैरिफ 3.28 रुपये प्रति मिनट रहा है। सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में एनटीपीसी का कुल बिजली उत्पादन 60,787 अरब यूनिट से बढ़कर 61,400 अरब यूनिट रहा है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।