वनप्लस देश में पहला एक्सपीरिएंस स्टोर खोलने जा रहा है। अपने फोन को सिर्फ ऑनलाइन बेचने वाली वनप्लस, ग्राहक को खरीदने से पहले प्रोडक्ट को सामने से देखने का मौका देना चाहती है। कल सिर्फ बंगलुरु में एक स्टोर खुलेगा। पहले दिन स्टोर में आने वाले लोगों के लिए कंपनी ने कुछ सरप्राइज भी रखे हैं। इसमें कुछ लोगों को गिफ्ट्स दिए जाएंगे तो कुछ खास ऑफर्स सबके लिए होंगे। लेकिन कंपनी ने ये साफ किया है कि स्टोर खोलने का मकसद सिर्फ फोन दिखाना है, फोन बेचना नहीं। वनप्लस के फोन पहले की तरह सिर्फ ऑनलाइन ही बिकेंगे।